फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका एटीएम कार्ड सिक्योर है?

Mon, 10 Mar 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-62 के पास नवादा रसूलपुर में एटीएम से पैसे निकालने गई नर्स के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर 20 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है।
विज्ञापन


पढ़ें: एटीएम तोड़ा, दो दुकानों में सेंध

पुलिस साइबर क्राइम सेल के साथ मामले की जांच कर रही है। रायबरेली निवासी आरती कौशल सेक्टर-62 के अरुण अपार्टमेंट में रहती हैं। वह सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल में बतौर नर्स हैं।

उनका सेक्टर-62 स्थित एक्सेस बैंक में सैलरी अकाउंट है। शनिवार शाम वह शॉपिंग करने गई थी। इस दौरान पैसों की जरूरत पड़ने पर सेक्टर-62 के नवादा रसूलपुर गांव में एक्सेस बैंक के एटीएम से 500 रुपये निकाले। रात करीब आठ बजे वह सेक्टर-62 के सी ब्लॉक में थी।
विज्ञापन


पढ़ें: एटीएम में रंगरेलियां मनाते पकड़े

यहां दोबारा पैपैसों की जरूरत पड़ने पर आईसीआईसीआई के एटीएम पर पहुंची। यहां पैसे निकालने के लिए उन्होंने मशीन में एंट्री की तो अकाउंट बैलेंस जीरो मिला। आरती बैलेंस जीरो देखकर दंग रह गई। उन्होंने तुरंत बैंक में कॉल कर अपने अकाउंट की स्टेटस जानी।

इस पर बताया गया कि कुछ मिनट पहले ही उनके अकाउंट से एटीएम के जरिए 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस साइबर क्राइम सेल के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें