दिल्ली के कारोबारी मन्नू वालिया की हत्यारोपी पत्नी शालू और चचेरे भाई विपुल को रविवार को जेल भेज दिया गया, जबकि फरार शूटरों जितेंद्र उर्फ बल्लू निवासी बड़ौत और हरियाणा केगजनी की तलाश में सिहानी गेट कोतवाली पुलिस की तीन टीमें बागपत और हरियाणा में दबिश दे रही हैं।
50 हजार रुपये सुपारी लेकर इन दोनों ने मन्नू की हत्या की थी। मन्नू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ौत पुलिस एफआर लगा चुकी है।
पुलिस का दावा है कि इस मामले में जिन्हें मन्नू ने नामजद किया था, उन्होंने वारदात नहीं की है। ऐसे में मन्नू पर हुए पूर्व जानलेवा हमले की फाइल दोबारा खुल सकती है।
एसपी सिटी ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में कारोबारी मन्नू ट्रिपल मर्डर करवाना चाहता था। इसके लिए उसने शूटरों बल्लू और गजनी को तीन लाख रुपये सुपारी दी थी।
उन्होंने न तो मर्डर किए और न ही पैसे वापस किए। मन्नू उन पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था, जिससे वे भी मन्नू से खुन्नस रखे हुए थे। इसी वजह से विपुल ने बल्लू और गजनी को मन्नू की हत्या कराने के लिए चुना।