Delhi Jewellery Heist: दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकेश श्रीवास चोरी के एक मामले में छत्तीसगढ़ से फरार था। छत्तीसगढ़ पुलिस उसका पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। ये छिपने के लिए दिल्ली आ गया था।
दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी में दिल्ली पुलिस लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को भी आरोपी मान रही है। शिवा भी लोकेश के साथ दिल्ली शोरूम की रेकी करने आया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को चोरी की चोरी के मास्टरमाइंंड लोकेश की ट्रांजिट रिमांड नहीं मिली है। ऐसे में दिल्ली की सबसे चोरी की परते खुलने में अभी कई दिन और लगेंगे। तेलंगाना पुलिस ने लोकेश के तीसरे साथी लोकेश राव को भी गिरफ्तार किया है। लोकेश राव ने ही मुख्य आरोपी के बारे में बताया था।