फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : इस बार दिल्ली में 10415 बेघर डालेंगे वोट, ऐसे मतदाताओं की संख्या में 30 फीसदी बढ़ोतरी

Thu, 18 Apr 2024 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 30 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में करीब आठ हजार बेघर मतदाता थे।
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में इस बार 10,415 बेघर मतदान करेंगे। बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 30 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में करीब आठ हजार बेघर मतदाता थे।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 7,032 बेघर थे। वर्ष 2019 के लोस चुनाव की तुलना में इस बार 2,400 बेघर मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बेघर मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाता है।

इस वजह से बीएलओ सर्वे कर बेघर मतदाताओं की सूची तैयार करते हैं। दो-तीन बार सर्वे किया जाता है। इस दौरान बेघर व्यक्ति यदि एक ही जगह पर लगातार रहते मिलते हैं तो उन्हें उस क्षेत्र का निवासी मान लिया जा जाता है और फिर मतदाता पहचान पत्र बनाया जाता है।
विज्ञापन


मजबूरी में बेघर खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे फुटपाथ पर, फ्लाइओवर के नीचे तो रैन बसेरों में रहने को विवश हैं। इन बेघरों को मतदान का मौका मिलेगा।

बेघर मतदाताओं का सर्वे कराकर मतदाता पहचान पत्र बनाया गया है। इस तरह लोकतंत्र के महापर्व में बेघरों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, चुनाव आयोग की ओर से इन्हें मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें