इसमेंं रामराज्य के सपने को पूरा करने के लिए केजरीवाल के 10 सिद्धांत को शामिल किया गया है। साथ ही, दिल्ली में नौ साल और पंजाब में दो साल के दौरान जनहित में किए गए कामों की विस्तृत जानकारी वीडियो और कंटेंट के माध्यम से वेबसाइट पर दी गई है।
आम आदमी पार्टी ने रामनवमी के अवसर पर बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप का रामराज्य’ वेबसाइट लांच की। इसमेंं रामराज्य के सपने को पूरा करने के लिए केजरीवाल के 10 सिद्धांत को शामिल किया गया है। साथ ही, दिल्ली में नौ साल और पंजाब में दो साल के दौरान जनहित में किए गए कामों की विस्तृत जानकारी वीडियो और कंटेंट के माध्यम से वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन
आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज और आप नेता जस्मीन शाह ने पार्टी मुख्यालय में http://aapkaramrajya.com वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के रामराज्य की अवधारणा में कोई भेदभाव और छोटा-बड़ा नहीं है, सिर्फ जनता के हित में काम करने का विचार है।
केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार की ओर से किए जा रहे कामों से पूरी दुनिया सीख रही है। केजरीवाल ने रामराज्य की अवधारणा को लेकर दिल्ली में अद्भुत काम करके दिखाया है और पूरे देश व दुनिया में एक उदाहरण पेश किया है। प्रधानमंत्री के मन में केजरीवाल के प्रति दुर्भावना और बदले की भावना है। वहीं, आतिशी ने कहा कि रामचरित मानस से प्रेरणा लेकर केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के लोगों से किए वादे पूरे करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
श्रीराम को भी रामराज्य को यथार्थ रूप देने में संघर्ष करना पड़ा था। भगवान श्रीराम 14 साल वनवास में रहे, लेकिन अपना वचन नहीं तोड़ा। उसी तरह केजरीवाल को अपना वचन पूरा करने में बहुत संघर्ष करना पड़ा है। केजरीवाल को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामराज्य का मतलब एक मॉडल, एक कल्याणकारी राज्य है, जिसमें लोगों को कोई कष्ट न हो, यह सरकार की जिम्मेदारी है। रामराज्य में न कोई शारीरिक कष्ट थे, न प्राकृतिक कष्ट थे। सब लोगों में प्यार, भाईचारा था। सभी लोग अपने-अपने धर्म का पालन करते थे।