फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : हर बूथ पर होगा शेड और पीने के लिए ठंडा पानी, दिल्ली में मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में

Wed, 08 May 2024 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए चुनाव आयोग हर स्तर पर तैयारी कर चुका है। मतदान के दिन लू और अत्यधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मतदान के दिन हर बूथ पर धूप से बचने के लिए शेड, ठंडा पानी, बच्चों के लिए क्रेच और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। साथ ही, पैरा मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए चुनाव आयोग हर स्तर पर तैयारी कर चुका है। मतदान के दिन लू और अत्यधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को असुविधा न हो। हर मतदान केंद्र पर पेयजल, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, एयर कूलर, चिकित्सा किट और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि 25 मई को होने जा रहे मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस सिलसिले में सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाजनक और सफल चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान केंद्र तक जाने व लौटने के लिए मुफ्त परिवहन व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 4000 व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। 

महिला मतदाताओं के लिए विशेष तौर पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में पिंक और मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इनका संचालन दिव्यांग अधिकारी ही करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के एक लाख से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। साथ ही, ईवीएम की पुख्ता सुरक्षा, 6833 मतदान केंद्रों की सीधी मॉनिटरिंग, लू और अत्यधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दिल्ली में 2,627 स्थानों पर कुल 13637 मतदान केंद्र और चार उप मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


लिंगानुपात में हुआ सुधार
बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में लिंग अनुपात में सुधार हुआ है। यह संख्या 818 से बढ़कर 851 हो गई है जो 33 अंकों की वृद्धि है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि पांच सालों में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 669 से लगभग 1228 तक बढ़ गई है।

आचार संहिता के उल्लंघन की रोज मिल रहीं 33 शिकायतें 
16 मार्च को चुनाव से संबंधित आचार संहिता लागू की गई थी। अब तक सी-विजल एप पर कुल 1733 शिकायतें आई हैं। औसत 33 शिकायतें रोजाना मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1481 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। सी-विजल पर प्राप्त शिकायतों पर कुछ ही मिनट में प्रतिक्रिया दी जाती है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में बनी कमेटी ने आप के थीम सांग में कुछ आपत्तियां उठाई थी। सीईओ ने बताया कि आप ने बदलाव कर दोबारा आवेदन किया है। इसमें वीडियो कंटेंट पूरा बदला गया है।

  • 50% मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग : कुल 13637 मतदान केंद्रों के साथ ही चार अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 50% 6833 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसमें 2891 संवेदनशील मतदान केंद्र भी शामिल हैं।


भाजपा ने शामिल हुए आप-कांग्रेस के नेता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी की उपस्थिति में मंगलवार को कांग्रेस, आप और स्वराज इंडिया के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास अभियान से प्रेरित होकर अन्य दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा में नए कार्यकर्ताओं का स्वागत के साथ सम्मान भी होता है। चुनाव में हमें कमर कसकर कमल का फूल खिलाना है। 

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में मुख्य रूप से आप नेता संजय कुमार गहलोत, जितेंद्र वैसला, विशाल बेदी, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार हरपाल सिंह जग्गी, मंजू यादव, कांग्रेस नेता शेर सिंह, बलविन्दर सिंह, मंगल सेन, राकेश प्रभाकर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें