वरिष्ठ वकील और नेता एचएस फूलका के दावों को नकारते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने दंगों में पीएमओ का हाथ होने को गलत बताया है।
शीला दीक्षित ने कहा कि आखिर राजीव गांधी लोगों को मारने का आदेश क्यों देंगे? उनकी मां को मार दिया गया था, वह बेहद दुखी थे। क्या बीजेपी ऐसे काम करती है? मैं बेहद निराश हूं।
दरअसल एचएस फूलका ने आरोप लगाय था कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में लोगों को मारने आदेश पीएमओ की तरफ से दिया गया था। उनके इसी आरोप पर जब शीला दीक्षित ने जवाब मांगा तो इससे इंकार कर दिया।