फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली के चुनावी रण में निरहुआ और पवन भी, भाजपा ने अगले सात दिन की बनाई योजना

Sat, 04 May 2019 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म होने को अब एक सप्ताह बाकी है। ऐसे में हर दिन जनता के बीच चर्चाएं बटोरने के लिए भाजपा ने शुक्रवार देर रात पूरे सप्ताह का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें भोजपुरी मशहूर कलाकार और वर्तमान में यूपी के आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी निरहुआ और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी हैं। दिल्ली में अब तक दलेर मेंहदी, सपना चौधरी, हंसराज हंस और मनोज तिवारी जैसे कलाकारों की प्रस्तुति देखने वाली जनता अब निरहुआ के गाने और पवन का भोजपुरी स्टाइल में डांस भी देखेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली में जनसभाएं करेंगे। जानकारों की मानें तो इस कार्यक्रम से तय हो चुका है कि भाजपा का आखिरी दिनों में लक्ष्य पूर्वांचली और पहाड़ी क्षेत्र के लोग हैं। 

ये है भाजपा का तय कार्यक्रम
4 मई : त्रिवेंद्र सिंह रावत तुगलकाबाद, अमित शाह जापानी पार्क और राष्ट्रीय सचिव सत्य मयूर विहार में जनसभा करेंगे। 
5 मई : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पूर्वी दिल्ली के मंडावली में और निरहुआ शिव विहार, नंगली व कुतुब विहार में जनसभा करेंगे। 
6 मई : गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारका के रामलीला मैदान में वहीं पवन सिंह नंगली, सकरावती और विकासपुरी में दिखाई देंगे। 
7 मई : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। जनसभा के लिए क्षेत्र अभी तय नहीं हुआ है। 
8 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। 
9 मई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली के किराड़ी में जनसभा करेंगे। 
10 मई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा करेंगे, अभी स्थान तय होना बाकी है। 

10 मई को मायावती संग अखिलेश दिल्ली में
भाजपा के अलावा महागठबंधन के प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में 10 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में जनसभा होगी। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती भी जनता को संबोधित करेंगी। इस दौरान सपा के अखिलेश यादव भी मौजूद हो सकते हैं। 
विज्ञापन


8 मई को दिल्ली में प्रियंका का रोड शो
8 मई को दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा देखने को मिलेगी। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी रोड शो के जरिए दिल्ली की सड़कों पर नजर आएंगी। हालांकि इसके अलावा भी कांग्रेस स्टार प्रचारक मैदान में उतारने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम तय भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें