मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरबीएस कॉलेज खंदारी आगरा में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय राम जानकी विवाह मंडप मेंहदी बाग झांसी में मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के प्रभारी जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल गाजियाबाद में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आर.एल.बी. स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के.डी. पैलेस बंकी बाराबंकी में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
‘प्रण दिवस’ मैं भी चौकीदार हूं मुहिम से जुड़ेंगे लोग
नोएडा। प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘मैं भी चौकीदार हूं’ से जुड़ने के लिए रविवार को सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में ‘प्रण दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम होगा।
साथ ही डॉ. महेश शर्मा फैन्स क्लब की ओर से फैन्स क्लब समिट मिशन 2019 का भी आयोजन शाम 4.30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विशिष्ठ अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह होंगे। अध्यक्षता आध्यात्मिक गुरु एवं कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की ओर से शुरू किए मैं भी चौकीदार अभियान के तहत रविवार को शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका में कार्यक्रम को आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच बजे देश की जनता से टीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। यह जानकारी विधायक एवं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने दी।
अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि 16 केन्द्रों से दो तरफा संवाद में प्रधानमंत्री गुरुग्राम से भी सीधे जुड़ सकते हैं। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शहर के गणमान्य लोगों से मुखातिब होंगे।