फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी का टिकट कटने पर केजरीवाल ने पूछा- जो अपने बुजर्गों का नहीं हो सकता वो किसका होगा?

Tue, 26 Mar 2019 06:14 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 कितना अहम है ये इसी बात से समझा जा सकता है कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए हर जुगत लगा रही है वहीं विपक्षी पार्टियां भी गठबंधन से लेकर भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए हर जुगत लगा रही जिसकी वजह से उसने अपने कई दिग्गज नेताओं जैसे मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटने की खबर है।

विज्ञापन


मुरली मनोहर जोशी के चुनाव न लड़ने की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। मुरली मनोहर जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तरह ही भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। उन्हें टिकट न मिलने की खबर पर केजरीवाल ने भाजपा को बुजुर्गों का सम्मान न करने वाली पार्टी बताया है।

केजरीवाल ने लिखा, 'मोदी जी ने जिस तरह अपने बुज़ुर्गों - आडवाणी जी और मुरली मनोहर जी- का अपमान किया है, ये हिंदू संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है।'

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, जिन्होंने घर बनाया उन्ही बुजर्गो को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजर्गो का नही हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्क्रति तो ये नही कहती कि बुजर्गों को बेज्जत करो देश के लोगो मे चर्चा है कि मोदी जी आडवाणी जोशी और सुषमा की बेइज्जती क्यो कर रहे है?
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें