फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के विरोध में लगने वाले नारो के चलते कलराज मिश्र उखड़ गए। रविवार को उनकी नाराजगी उस वक्त साफ नजर आई जब वह मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर यह उनका प्रदेश होता तो इस तरह की गड़बड़ करने वालों को वह स्टेज से उतरकर गोली मार देते। उनका इशारा विरोध में नारे लगाने वालों पर था।