फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी: गोपाल राय

Mon, 11 Mar 2019 07:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय
विज्ञापन

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी की फिलहाल कोई बात नहीं चल रही है। 

विज्ञापन


राय ने सोमवार को कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी राज्यों के प्रदेश संयोजकों के साथ आज देर शाम बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप की कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है और पार्टी अपने बलबूते सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’ 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह ही आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा था कि, आप के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। 
विज्ञापन


राय ने कहा कि आप आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को मुख्य मुद्दा बनाएगी। इसके लिए पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया। 

राय ने कहा कि भाजपा ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्लीवालों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस मांग को अपने चुनावी वादों में शुमार करती रही है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी यह वादा किया था कि सत्ता में आने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता भाजपा के घोषणापत्र को जलाकर भाजपा की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को पूर्ण  राज्य का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस मुद्दे पर कांग्रेस से अपना स्टैंड साफ करने को कहा। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा पूर्ण राज्य के मसले पर वादाखिलाफी कर रही है।

 बीते दिनों गोपाल राय ने प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को पूर्ण राज्य के लिए पत्र लिखा था। अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में आप कार्यकर्ता सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पार्टी दफ्तर से कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले।

कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने से जुड़े पोस्टर ले रखे थे। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस कार्यालय पर नारेबाजी करने के बाद आप कार्यकर्ता वापस लौट गए।

भाजपा का 2014 का घोषणा पत्र जलाएगी आप
प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप की पूर्ण राज्य की मांग को गलत ठहराया है। उसका कहना है कि 2019 के लोकसभा के चुनावी घोषणा पत्र में यह मुद्दा नहीं है। राय ने कहा कि भाजपा दिल्लीवालों से पूर्ण राज्य के मसले पर धोखा दिया है।  आप 13 मार्च को भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र को जलाएगी। इसमें भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें