फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी-गंभीर विवाद में कूदे हरभजन सिंह, कहा- पूरा यकीन वह कभी ऐसा नहीं कर सकता

Fri, 10 May 2019 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतिशी, हरभजन और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आतिशी और केजरीवाल के बारे में अभद्र भाषा में लिखे पर्चे बंटवाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस विवाद में गौतम गंभीर के समर्थन में क्रिकेटर हरभजन सिंह उतर आए हैं। हरभजन ने पूरे विवाद में गंभीर को घसीटे जाने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


हरभजन ने ट्वीट कर लिखा, मैं कल के पूरे घटनाक्रम में गंभीर को शामिल किए जाने पर बेहद हैरान हूं। मैं उसे बहुत अच्छी तरह जानता हूं और वह किसी भी महिला के लिए बुरी बातें नहीं कर सकता। वो जीते या हारे ये अलग बात है लेकिन वह इन सब चीजों से परे शख्स है।


बता दें कि कल आम आदमी पार्टी की आतिशी और मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए गंभीर पर केजरीवाल और आतिशी के बारे में अभद्र बातें लिखे हुए पर्चे बांटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आप के इस आरोप के बाद गंभीर ने कहा था कि उन पर लगे आरोप सही साबित हुए तो वह चुनाव से नाम वापस ले लेंगे। साथ ही ये भी कहा था कि वह आप पर मानहानि का केस भी करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अभद्र पर्चा विवादः गंभीर से बोले सिसोदिया- बदनामी भी हमारी और मानहानि भी हम पर ही

यह भी पढ़ें: आप छोड़ भाजपा में गए अनिल वाजपेयी के बिगड़े बोल, कहा- आतिशी खाती हैं गोमांस

यह भी पढ़ें: आप के आरोप के बाद गौतम हुए 'गंभीर', सीएम-डिप्टी सीएम और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस

यह भी पढ़ें: आतिशी के आरोप सिद्ध हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव : गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें: अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने पर रो पड़ीं आतिशी, कहा- गंभीर इतना नीचे गिरेंगे नहीं थी उम्मीद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें