फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से कांग्रेस की साइकिल रैली, करेगी हर दिन दो विधानसभा की यात्रा

Tue, 26 Mar 2019 05:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन के कयासों के बीच कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित के निर्देश पर लोकसभा चुनावों के प्रचार की तैयारियों को लेकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के 25 विधानसभाओं में एक अप्रैल से साइकिल यात्रा निकालने की रुपरेखा बनाने के लिए जिलेवार बैठकें की गईं। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बैठक में कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रचार के लिए जो कार्यक्रम तैयार किया है उसको अपने-अपने क्षेत्रों प्रचार करे। उन्होंने कहा कांग्रेस पूरे देश की पार्टी है, कांग्रेस किसी क्षेत्र राज्य में सीमित नहीं है। दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में जो भी करती है उसका असर पूरे देश में पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपने 15 वर्ष के शासन में जितना काम किया उतना कभी भी किसी भी सरकार ने नही कियाए हमें कांग्रेस के द्वारा किए गए कामों को लोगों को बताना है। 

दीक्षित ने कहा कि मैं दिल्ली में भाजपा के सातों सांसदों से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली के लिए कुछ काम किए हैं, उनके पास दिल्लीवासियों को बताने के लिए कुछ है। उन्होंने कहा कांग्रेस की साइकिल यात्रा हाथ के साथ साइकिल यात्रा के संदेश के साथ जन-जन तक पंहुचेगी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए एक अप्रैल से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा प्रतिदिन दो विधानसभाओं में निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें