फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: आतिशी ने गौतम गंभीर को दी खुली बहस की चुनौती

Tue, 30 Apr 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ATISHI MARLENA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी आतिशी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर को खुली बहस चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि गौतम पिछले पांच साल के भाजपा सांसद के कामों पर हिसाब-किताब दें।  वह खुद दिल्ली सरकार के चार साल के काम का ब्योरा देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम गंभीर के समर्थकों ने बिना प्रकाशक का नाम लिखा पंफलेट इलाके में बांटा है। इसकी वे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने बताया कि गौतम गंभीर के खिलाफ उन्होंने कोर्ट में एक शिकायत दर्ज की है। एक दूसरी शिकायत वह अदालत में और देने जा रही हैं। इसमें उनके प्रचार में पूर्वी दिल्ली लोकसभा के पटपड़गंज इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ पर्चे बांटे जा रहे थे। इसमें प्रिंटर का नाम व संख्या दर्ज नहीं है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसकी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर को देकर गौतम गंभीर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की गुजारिश की जाएगी। आतिशी ने इस मौके पर पांच सवाल भी पूछे। साथ ही कहा कि इनके जवाब मिलने के बाद लोगों को पता चल जाएगा कि किसने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या किया? 
विज्ञापन


आतिशी के पांच सवाल
-मौजूदा भाजपा सांसद ने पूर्वी दिल्ली में ईस्ट दिल्ली कैंपस बनाने के अपने वायदे पर कितना काम किया।
-पूर्वी दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए।
-कच्ची कॉलोनियों को नियमित कराने के लिए क्या किया।
-दिल्लीवालों को सीलिंग से बचाने के लिए क्या किया।
-पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट को हटाने के लिए क्या कदम उठाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें