फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम तय करने में कांग्रेस पिछड़ी, जानिए किन नामों की चर्चा

Sun, 03 Mar 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के हिस्से में चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट आई है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कई दिन पहले इन तीनों सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेज चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के एलान में कांग्रेस अब तक पिछड़ी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने चारों सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं भाजपा सात में से पांच सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने हिस्से में आईं तीन सीटों के उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन

राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आप ने समझौता किया है। कांग्रेस के हिस्से में चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट आई है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कई दिन पहले इन तीनों सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेज चुकी है, मगर कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक किसी भी राज्य की सीटों के उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है।

इन नामों की चर्चा
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने चांदनी चौक सीट से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल व पूर्व विधायक अलका लांबा का नाम भेजा है। जयप्रकाश अग्रवाल चांदनी चौक के अलावा उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद रह चुके हैं, जबकि अलका लांबा चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट के लिए पूर्व सांसद उदित राज व कृष्णा तीरथ और पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान के नाम की सिफारिश की है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र से उदित राज भाजपा के सांसद बने थे, जबकि कृष्णा तीरथ कांग्रेस की सांसद बनी थी। इसके अलावा कांग्रेस की सूची में उत्तर पूर्व दिल्ली सीट के लिए प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित आदि के नाम शामिल है। यह क्षेत्र वर्ष 2004 में संदीप दीक्षित के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और इस क्षेत्र से पिछले चुनाव में उनकी मां व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चुनाव लड़ी थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अगले सप्ताह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें