फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखैड़ा में सीएम की जनसभा आज, तीन घंटे तक हाइवे पर बड़े वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट

Sun, 14 Apr 2019 05:48 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सिंभावली के सिखैड़ा गांव में अमरोहा-गढ़ से लोक सभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। शनिवार को रैली स्थल का डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। वहीं जनसभा के दौरान सुरक्षा को लेकर भी चाक चौबंद व्यवस्था के आदेश दिए। 

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी से जुड़ीं आठ सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होने के बाद दूसरे चरण से जुड़ीं सीटों पर राजनीतिक पार्टियों के सिरमौर नेता चुनावी रैली करने में जुट गए हैं, जिससे प्रचार की रंगत दिन प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही है। अमरोहा-गढ़ में भी दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है। इसी को लेकर पार्टी के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में आज सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में सीएम की चुनावी रैली हो रही है।

सीएम के आने का समय दोपहर 12 बजे है, लेकिन रैली में कार्यकर्ताओं का आवागमन सुबह से ही प्रारंभ होना है। ऐसे में हाइवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। इसलिए जाम से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएम अदिति सिंह और एसपी यशवीर सिंह ने सभा स्थल समेत हैलीपैड का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के बंदोबस्त का जायजा लिया। आला अफसरों ने सफर करने वालों के हित में हाइवे को पूरी तरह जाम मुक्त रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


तीन घंटों तक हाइवे पर नहीं चलेंगे बड़े वाहन
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि सीएम की जनसभा के दौरान हाइवे को पूरी तरह जाम मुक्त रखा जाएगा। इसके तहत सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सिंभावली से गांव सिखैड़ा के बीच नेशनल हाइवे पर भारी वाहन नहीं चल पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हापुड़ की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को कुचेसर चौपला से वाया स्याना होकर निकालने के साथ ही कार जैसे छोटे वाहनों को मध्य गंग नहर पटरी वाले वैकल्पिक रास्ते से होकर निकालने के लिए अलग से पुलिस भी तैनात रहेगी।

भाजपाइयों ने भीड़ जुटाने को जमकर प्रचार किया
गढ़मुक्तेश्वर। सीएम के दौरे का कार्यक्रम तय होने से भाजपा समेत सहयोगी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है, जिन्होंने भीड़ जुटाने के मकसद से शनिवार को गढ़ विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया। क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक, सांसद के बेटे दिनेश तंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पधान, सुभाष प्रधान ने सालारपुर, कुटी, नानई, बहादुरगढ़ में जनसंपर्क किया। जिला पंचायत सदस्य केके हूण, समरपाल चौहान, अंकुर सिरोही, रजत चौहान, विजयपाल, जगत सिंह, संदीप नीटू, संदीप तंवर, योगेंद्र तंवर, ठाकुर सतबीर, जितेंद्र भड़ाना, इदरीस खां, जितेंद्र प्रताप कुशवाह, दीपक भाटी, प्रदीप भाटी, दिनेश गर्ग ने सिंभावली क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


सीएम के आगमन से जुड़ी टाइम लाइन।
10.30 बजे लखनऊ के चरणसिंह एयर पोर्ट से प्रस्थान होगा
11.30 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर विशेष विमान उतरेगा
11.35 बजे हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सिंभावली के लिए चलेंगे
12.00 बजे सिंभावली के गांव सिखैड़ा में पहुंचेंगे
12.10 बजे जनसभा में संबोधन प्रारंभ होगा
12.50 बजे सिंभावली से अलीगढ़ को प्रस्थान करेंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें