फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी राजनीति में फंसा आम आदमी

Fri, 24 Jan 2014 05:45 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में आयुध डिपो के प्रतिबंधित 900 मीटर दायरे में रहने वालों की समस्याओं पर राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन


राजनैतिक लाभ उठाने को विपक्षी दल तो सक्रिय थे ही, अब उसी राह पर कांग्रेस भी चल पड़ी है। उसने इलाके में रहने वालों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के नाम पर आंदोलन शुरू कर दिया है। लेकिन इसके साथ आलोचनाओं का भी दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:AAP का भरोसा हुआ कम, चंदे से लोगों ने हाथ खींचा

भाजपा के बाद अब इनेलो ने इसकी खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाने का नाटक करने लगी है। इनेलो का कहना है कि कांग्रेस राज में आयुध डिपो के आसपास बसे लोगों का नौ वर्षों से जीना दूभर है। लोगों के जीवन की गाढ़ी कमाई खतरे में है। अब सरकार और कांग्रेस मीठी बातें कर लोगों को बरगलाने में लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सर्वे में 'आप' की जीत से समर्थकों में उत्साह

इनेलो के वरिष्ठ नेता गोपीचंद गहलोत ने आयुध डिपो के लोगों को कांग्रेस के प्रति सचेत करते हुए आश्वासन दिया है कि ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनने पर उन्हें बिजली, पानी, सीवर जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने वालों को ये सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। गहलोत ने कहा कि इस घनी आबादी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इनेलो के प्रयासों के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने इसे तुरंत प्रभाव से उपलब्ध कराने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार और कांग्रेस संगठन सुविधाएं देने के बदल उनके जख्म कुरेद रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें