राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के चुनिंदा छात्र-छात्राएं सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया पुरस्कृत करेंगे।
राज्यपाल स्कूल व कॉलेज स्तर पर 31 व राज्य स्तर पर 20 बच्चों को सम्मानित करेंगे। ये बच्चे मतदान प्रक्रिया विषय पर आयोजित पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे हैं।
समारोह में लोकतंत्र में भागीदारी की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव एससी चौधरी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वालगद् भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:आज से हर शाम होंगे कल्चरल प्रोग्राम
राज्य व स्कूल-कॉलेज स्तर पर जिन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा उनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम रही आईजी महाविद्यालय कैथल की ओसीन कांगड़, द्वितीय स्थान पर एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की वैशाली त्यागी, तृतीय स्थान पर डीएवी कॉलेज फरीदाबाद के मंजीत मुकुल व राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की अंकिता सिंधू पुरस्कृत की जाएंगी।
डैक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम रही डीएवी कॉलेज फरीदाबाद की आशा सैनी, द्वितीय स्थान पर आए आर्य कॉलेज पानीपत के अंकित अरोड़ा को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार जिलेवार निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी फरीदाबाद के सलीम को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:नीरज के जोश ने क्रेजी किया रे...
इस मौके पर राज्यपाल द्वारा गुड़गांव जिला के चारों खंडों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
गुड़गांव खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर की प्रीति प्रथम रही जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की अंजलि द्वितीय स्थान पर रही।
इसी प्रकार सोहना खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहना के सूकंत कुमार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहना के ही अनिल कुमार द्वितीय स्थान व इसी स्कूल के राजीव माथुर तृतीय स्थान पर रहे। पटौदी खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिधरावली की प्रिया प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बांस पदमका की मधु द्वितीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोड़ की प्रिया तृतीय स्थान पर रही।
यह भी पढ़ें:अथॉरिटी बोर्ड की मीटिंग 12 फरवरी को
फर्रूखनगर खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर की शालू द्वितीय और इसी विद्यालय की रेखा यादव व राजकीय हाईस्कूल जौडी की रानी को तृतीय स्थान मिला। स्कूल स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में सीसीए स्कूल की अनुकृति प्रथम, जीएमएसएस स्कूल सेक्टर-43 के हेमंत द्वितीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की सोनिया सरिवाल तृतीय स्थान पर रहे।
स्कूल स्तर पर ही आयोजित डैक्लेमेशन प्रतियोगिता में सीसीए स्कूल की हिमांशी प्रथम, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-29 की टिवंकल दहिया द्वितीय व राजकीय माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा की वंशिका तृतीय स्थान पर रही।
कॉलेज स्तर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्रोणाचार्या राजकीय कॉलेज की गरिमा प्रथम, इसी कालेज की पूनम द्वितीय व एनबीजीएसएम कॉलेज के बबलू तृतीय स्थान पर रहे। डैक्लेमेशन प्रतियोगिता में द्रोणाचार्या राजकीय कालेज की चंचल प्रथम, एनबीजीएसएम कॉलेज सोहना के मनीष मेहरा द्वितीय व द्रोणाचार्या कालेज के अंकुर को तृतीय स्थान मिला।
कॉलेज स्तर पर ही आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्रोणाचार्या राजकीय कॉलेज के दलीप कुमार प्रथम, इसी कालेज के नीतिश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे और राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के मोहित को तृतीय स्थान मिलने पर पुरस्कार दिया जाएगा।