फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस पर आधे लटके हुए बच्चे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और यूपी को जारी किया नोटिस

Fri, 15 May 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूटकेस पर लेटा मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और उत्तर प्रदेश को उस मामले में नोटिस जारी किया है, जिसमें राजमार्ग पर एक प्रवासी महिला एक सूटकेस को खींच रही है और इस पर लगभग आधा लटका हुआ उसका बच्चा सो रहा है।
विज्ञापन

 

ये है मामला :
वायरल वीडियो में एक महिला अपने मासूम बेटे को ट्राली वाले सूटकेस पर लिटाकर खींचते हुए ले जा रही है। महिला के साथ कई अन्य लोग भी पैदल जा रहे हैं। श्रमिकों का यह दल पंजाब से पैदल चलकर आया। ये सभी झांसी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। ये श्रमिक बुधवार को आगरा पहुंचे थे। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पैदल चलते-चलते जब मासूम थक जाता है तो उसकी मां ने उसे ट्राली वाले सूटकेस पर लिटा दिया। इसके बाद मां ने कई किलोमीटर तक सूटकेस को खींचकर सफर तय किया। बुधवार को ये श्रमिक आगरा पहुंचे। सूटकेस पर लेटे मासूम को देखकर लोगों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वो पंजाब से ऐसे ही सफर तय करके आई है। उसे झांसी तक जाना है। 

अखिलेश ने किया ट्वीट : बेबस लोगों ने खुद चला ली गाड़ी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे का फोटो ट्वीट कर लिखा, सरकार से उम्मीद करते करते जब हार गए तो आत्मनिर्भर होकर... बेबस लोगों ने अपनी गाड़ी खुद चला ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें