फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद, अब रविवार को भी खुलेंगे बाजार

Tue, 08 Sep 2020 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाजार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यूपी सरकार ने जो रविवार को बाजार बंद करने की व्यवस्था की थी अब उसे खत्म कर दिया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए सप्ताह के अंत में होने वाली बंदी की बाध्यता अब खत्म होगी।

विज्ञापन


अब हर जिले में लॉकडाउन के पूर्व बाजार की बंदी की जो पुरानी व्यवस्था थी वही लागू होगी। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल-रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। हालांकि इस दौरान कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जो भी कदम उठाए जाने हैं वह उठाने होंगे।

इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन के सभी लोगों को कोविड-19 टेस्ट कराने होंगे। तहसील दिवस और थाना दिवस कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश में सभी विभाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष कार्मिकों की उपस्थिति का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन


'ईज ऑफ लिविंग' की दिशा में भी कार्ययोजना बनाकर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है जिससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा। जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जीरो बजट खेती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के आदेश हैं।

कुपोषित बच्चों के परिवार को 'मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना' के अंतर्गत गो आश्रयस्थल से गाय उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे शहरों में कार्य की गति तेज करने के आदेश भी हैं। नगर निकायों में अमृत योजना कार्यों की प्रगति और लोक निर्माण विभाग को सड़कों को पूर्णतया गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें