फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से छात्र की मौत

विज्ञापन
मृतक छात्र प्रिंस का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से छात्र की मौत
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव रवानी बुर्ज निवासी व्यक्ति ने क्षेत्र के एक अपंजीकृत चिकित्सक पर गलत उपचार करने से उसके पुत्र की मौत होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रवानी बुर्ज निवासी सुरेशचंद पुत्र इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र प्रिंस (13वर्ष) कक्षा 6 का छात्र था। 28 अगस्त को प्रिंस की अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया कि चोला चौकी क्षेत्र स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक के पास उपचार के लिए लेकर गया था। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके लड़के को गलत इंजक्शन लगा दिया। गलत उपचार के कारण बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम भवन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें