फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर पास दिल्ली से यूपी में किसी को एंट्री नहीं, पुराने पास को भी नहीं मान रही पुलिस 

Wed, 22 Apr 2020 09:01 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकतिक तस्वीर - फोटो : लाल सिंंह
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली से यूपी में प्रवेश करने वाले लोगों को लेकर उत्त्तर प्रदेश प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिलने के बाद दिल्ली-यूपी की सीमा पर लगे जाम के बाद गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले वाहनों को बगैर पास के एंट्री देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार से हुई सख्ती बुधवार को भी देखी गई। दिल्ली-नोएडा सीमा पर यूपी पुलिस ने बगैर पास और थर्मल स्कैनिंग के किसी को भी एंट्री नहीं दी। यहां तक कि आवश्यक सेवाएं देने वाले लोगों को भी बगैर पास के यूपी की सीमा में घुसने से मना कर दिया।

पुलिस ने पुराने पास (जो 14 अप्रैल तक मान्य थे) देखने के बाद भी प्रवेश नहीं दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना था कि नए पास के बगैर वह एंट्री नहीं देंगे। ऐसे में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मिन्नतें करने के बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ डॉक्टरों व अन्य लोगों को यूपी की सीमा में प्रवेश दे तो दिया, लेकिन आइंदा के लिए पास बनवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


मयूर विहार की ओर से नोएडा की तरफ जाने वाले दोपहिया वाहनों व कार चालकों, जिनके शरीर का तापमान ज्यादा आ रहा था, को भी पुलिस नोएडा की सीमा में प्रवेश नहीं दे रही थी। इन लोगों का तर्क था कि धूप में चलने की वजह से इनके शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। दिनभर चली हुज्जतबाजी के दौरान बॉर्डर पर अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें