फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रबूपुरा में ट्रांसफाॅर्मरों का बढ़ेगा लोड, बिजली कटौती से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली विभाग की ओर से भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। रबूपुरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक वर्ष में बिजली कटौती से राहत मिलेगी। बिजली विभाग ने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। गर्मियों में बढ़ती बिजली की खपत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।


बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग ने विस्तृत प्लान तैयार किया है। इससे ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की आशंका कम होगी और बिजली की आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी। बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबूपुरा बिजली केंद्र में दिसंबर से उपभोक्ताओं के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।

तारों की कराई जा रही मरम्म्त
विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर 11 केवी और 33 केवी के तारों की मरम्म्त की जा रही है। गर्मियों में बिजली के मांग बढ़ने से बिजली उपकरणों पर भी लोड बढ़ जाता है, जिस कारण ट्रांसफाॅर्मर और अन्य उपकरणों में खराबी आने की संभावनाएं बढ़ जातीं हैं।
-

बिना वजह बिजली उपकरणों को न चलाएं। इस कदम से बिजली भी बचेगी और बिल भी कम आएगा। गावों में लोग सबमर्सिबल पंप कई घंटों चला कर छोड़ देते हैं, जिससे बिजली और पानी दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

अनुभव वशिष्ठ, टेक्निकल ग्रेड-2


बिजली कटौती का मुख्य कारण ट्रांसफाॅर्मर में आग लगना और 11 केवी व 33 केवी वे तारों का पेड़ों की टहनियों से संपर्क हो जाना है। इसको देखते हुए बिजली विभाग ने मरम्मत शुरू कर दी है। संतुलन बनाए रखने के लिए लोड को बांटा जा रहा है।
महेशचंद्र, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें