फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मिड डे मील में मिली छिपकली

Thu, 04 Sep 2014 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार को समय रहते मिड डे मील में छिपकली मिलने के बारे में मालूम होने पर एक बड़ा हादसा टल गया। जिस रसोई में बनाए गए मिड डे मील में चिपकली मिली उस रसोई में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के 15 स्कूलों के बच्चों का मिड डे मील बनाया जाता है।
विज्ञापन


पुष्प विहार सेक्टर-तीन के स्कूल में जांच के दौरान मिड डे मील में छिपकली मिलते ही हड़कंप मच गया और तत्काल अन्य 14 स्कूलों में बच्चों के बीच मिड डे मील वितरण करने से रोका गया।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने पुष्प विहार सेक्टर-तीन स्थित नगर निगम के स्कूल के अलावा अन्य 14 स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराने के लिए जेजे इंटरप्र्राइज के साथ अनुबंध कर रखा है। उसके कर्मचारी अन्य दिनों की भांति बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे मिड डे मील लेकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


इसी बीच स्कूल के एक शिक्षक ने दाल-चावल की जांच की तो उसमें मरी हुई छिपकली मिली। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के प्र्रधानाचार्य ने तत्काल घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

इसी बीच शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन सभी स्कूलों में फोन करके मिड डे मील परोसने से रोक दिया, जिनमें जेजे इंटरप्र्राइज की ओर से मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है। जेजे इंटरप्राइज की जिस रसोई में पुष्प विहार स्कूल का मिड डे मील बनाया गया था उसमें 14 अन्य स्कूलों का भी मिड डे मील बनाया जाता है।

शिक्षा विभाग के निदेशक के अनुसार इस घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। घटना की 15 दिन में रिपोर्ट आएगी। इसके अलावा घटना की पुलिस के समक्ष शिकायत की गई है। इसके चलते पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच करेगी। वहीं मिड डे मील परोसने वाले वाली एनजीओ का अनुबंध रद्द करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। स्थायी समिति अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने छिपकली का पता लगाने वाले शिक्षक को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें