दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
2:00 PM: जी रोहिणी ने दिल्ली हाईकोर्ट में पहली महिला मुख्य न्यायधीश का पद संभाला।
1:25 PM: हत्या के मामले में गवाही देने आए शख्स पर दिल्ली की कड़कड़ड़ूमा कोर्ट में आपोरियों ने हमला किया।
1:10 PM: दिल्ली के रोहिणी में हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया गया है जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है।
12.50 PM: कैप्टन अमरिंदर सिंह के जगदीश टाइटलर व 1984 के दंगों पर दिए गए बयान के बाद शिरोमणि अकाली दल के लोग दिल्ली 7 अकबर रोड स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
12. 40 PM: फरीदाबाद की अंनाज मंडियों में बरती जा रही अनियमितताओं के मद्देनजर जिला उपायुक्त औचक निरीक्षण पर निकले।
12. 20 PM: फरीदाबाद के सेक्टर-५५ थाना क्षेत्र में एक कार के नहर में गिर जाने से एक की मौत हो गई। सिकरोन पुलिस ने नहर से कार व शव निकाला।
11. 50 AM: फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में बाइपास पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
11. 00 AM: फरीदाबाद के थाना सदर बल्लभगढ़ में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर देसी कट्टे से वार किया गया। शख्स बाल-बाल बच गया, जबकि आरोपी फरार हो गया।
10: 30 AM: फरीदबादा के बल्लभगढ़ रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति से 85 हजार रुपये लूट लिए गए। सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज हो गया है।