मयूर विहार इलाके में बैग में एक युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने युवती के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहजाद (22) के रूप में हुई है।
पुलिस की मानें, तो करीब 30 वर्षीय युवती आरोपी शहजाद के साथ डेढ़ साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। शहजाद को शक था कि युवती का किसी और से भी संबंध है।
इसी वजह से उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव बैग में डालकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त बीएस गुर्जर ने बताया कि 20 जनवरी को मयूर विहार थाने में तैनात सिपाही कपिल ने एक शख्स को ई-रिक्शा पर एक बड़ा बैग ले जाते देखा।