फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Total Dry Day: 26 जनवरी को बार और रेस्त्रां में भी नहीं परोसी जाएगी शराब, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

Mon, 23 Jan 2023 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने पहली बार 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी दुकानों पर शराब बिक्री पर पाबंदी रहेगी। 
विज्ञापन
बार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार गणतंत्र दिवस पर बार और रेस्त्रां में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। इससे पूर्व 26 जनवरी को ड्राई डे घोषित होता था, लेकिन बार और रेस्तरां में शराब परोसने की इजाजत थी। 

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने पहली बार 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी दुकानों पर शराब बिक्री पर पाबंदी रहेगी। स्वामी दयानंद जयंती और गुरु रविदास जयंती पर भी ड्राई डे घोषित किया है।

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की तरफ से एक जनवरी से लेकर 31 मार्च 2023 तक के ड्राई डे की सूची जारी की गई है। इसमें केजरीवाल सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, पांच फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 18 फरवरी को महाशिवरात्री, आठ मार्च को होली और 30 मार्च को राम नवमी पर ड्राई डे घोषित किया है। 
विज्ञापन

इस दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। सरकार हर तीन महीने बाद ड्राई डे की सूची जारी करती है। वर्तमान में करीब 21 ड्राई डे पूरे साल में पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें