फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नहीं किया, तो 1231 का मिलेगा गैस सिलेंडर

Mon, 06 Jan 2014 04:59 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने इस माह के अंत तक आधार कार्ड को गैस एजेंसी और अपने बैंक खाते से लिंक नहीं कराया तो सिलेंडर 1231 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


खाता लिंक कराने पर सिलेंडर पर चुकाई गई 415 रुपये से ज्यादा रकम सब्सिडी के रूप में आपके बैंक खाते में आ जाएगी।

गैस एजेंसी और बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इंडेन के फील्ड ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनीपत जिले में एक माह के लिए मोहलत दी गई है, जबकि फरीदाबाद में अब तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।

इसलिए लोग सब्सिडी लेने के लिए तय अवधि से पहले ही आधार कार्ड जमा करें। जिले में लगभग 4.5 लाख गैस उपभोक्ता हैं। अब तक इनमें से बामुश्किल 40 हजार लोगों ने ही आधार कार्ड सब्सिडी पाने के लिए जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-एक स्थित केडी गैस के संचालक राकेश दुआ का कहना है कि 31 तारीख के बाद आधार कार्ड जमा न करने वालों को गैस सिलेंडर 1231 रुपये में मिलेगा। सर्दियों में वैसे ही आमतौर पर गैस कि किल्लत हो जाती है। ऐसे में महंगा सिलेंडर लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें