फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे की तरह मेट्रो स्टेशनों पर भी होगी संपर्क मुक्त सुरक्षा

Mon, 07 Sep 2020 04:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • सामाजिक दूरी बनाते हुए की जाएगी यात्रियों की चेकिंग
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई अड्डे की तर्ज पर मेट्रो स्टेशनों पर भी सीआईएसएफ संपर्क मुक्त सुरक्षा प्रदान करेगी। ऐसी सभी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा कि जिससे सामाजिक दूरी बनी रहे और कोई एक-दूसरे के संपर्क में न आए। जांच के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। हैंड डिटेक्टर में भी उचित दूरी के लिए लकड़ी की छड़ी लगाई है। कोविड-19 से पहले सीआईएसएफ मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा कर रही थी। पहले यात्रियों की नजदीक से जांच की जाती थी और उनके संपर्क में आकर तलाशी ली जाती थी, लेकिन महामारी की वजह से अब इस तरह की जांच नहीं होगी।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जवान हाथ में मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल कर यात्रियों का स्कैन करेंगे, लेकिन उनसे दूरी बनाए रखने के लिए डिटेक्टर में लकड़ी की छड़ी लगाई गई है। डोर मेटल डिटेक्टर को इस तरह से पुनर्गठित किया गया है कि कोई भी यात्री अगर कोई धातु ले जा रहा है तो वह बीप करेगा। यात्री के संदिग्ध होने के हालात में दस्ताने व मास्क लगाकर मौजूद सुरक्षाकर्मी दूरी बनाकर उसे काबू करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे की तरह ही सुरक्षा की जाएगी। वहां पर जब तक आवश्यकता नहीं होती, सुरक्षाकर्मी किसी भी यात्री को हाथ नहीं लगाते या फिर सुरक्षा उपकरण से नहीं छूते हैं। संदिग्ध यात्रियों की सामाजिक दूरी बनाकर जांच की जाती है। मेट्रो स्टेशनों पर तैनात जवान के हथियार को भी सैनिटाइज किया जाएगा। स्टेशन के भीतर भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें