फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रक्षाबंधन की शाम राजधानी में हल्की और मध्यम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की पड़ी बौछारें, बादलों के छाए रहने से मौसम रहा खुशगवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार की शाम को राजधानी में अधिकतर स्थानों में हल्की और कुछ स्थानों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने से मौसम खुशगवार रहा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिणी उत्तर प्रदेश समेत आस-पास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार दोपहर बाद कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके चलते राजधानी दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। दोपहर बाद आईटीओ, पटेल चौक समेत दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हुई बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। वहीं, कुछ अन्य क्षेत्रों में शाम को भी हल्की बौछारें पड़ीं। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन


राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.1 ड्रिगी सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से करीब .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी .7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस दौरान दिल्ली में 72 प्रतिशत नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें