फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रक्षा बंधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने हर्ष मल्होत्रा को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली लक्ष्मी योजना पर हई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, विश्वास और सम्मान के संदेश को दोहराया गया।
अर्चना गुप्ता ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में बनी भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में कई अहम कदम उठाए हैं। तीज पर मुफ्त गैस सिलेंडर, विद्या वाहिनी योजना और अब दिल्ली लक्ष्मी योजना से आम महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष मल्होत्रा ने महिला कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ प्रेम का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण को सामाजिक जिम्मेदारी मानती है। मल्होत्रा ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें