फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी हादसे में घायल चार लोगों का जीवन अभी भी खतरे में

Sat, 14 Dec 2019 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के अनाज मंडी स्थित फैक्टरी में आग की घटना में झुलसे चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में फिलहाल 10 मरीज भर्ती हैं। इनमें से चार की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


इनमें 11 वर्षीय बच्चा जिंदगी और मौत के बीच खड़ा है। वह आईसीयू में है। वहीं बर्न यूनिट में मुकीन नामक एक मरीज है, जो 55 फीसदी झुलस गया है। उसकी हालत भी काफी नाजुक है। बाकी मरीजों को सोमवार तक घर भेजा जा सकता है।

अस्पताल के डॉ. किशोर सिंह ने बताया कि 16 मजदूर और 2 घायल दमकल कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। इनमें से दोनों दमकल कर्मचारियों और दो अन्य घायलों को मंगलवार छुट्टी दे दी गई थी जबकि बुधवार को तीन और मरीजों को छुट्टी दी गई थी। इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों में से एक मरीज भाग गया है।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए मजदूरों को आगे भी कई तरह की परेशानियों व बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। चेन स्मोकर की तरह इनके फेफड़े भी सिकुड़ गए हैं और श्वास नली प्रभावित हो रही है जिससे इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से कल इन्हें बार-बार ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें