फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों को नियमित करने के लिए बैजल ने संभाली कमान, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

Tue, 12 Nov 2019 12:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कमान संभाल ली है। सोमवार को उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने का काम यथाशीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए हर विभाग को समयबद्ध तरीके से काम करना है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल की तरफ से इस बारे में सोमवार को बुलाई गई बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव, डीडीए उपाध्यक्ष, मंडलायुक्त, शहरी विकास सचिव समेत योजना से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री उदय योजना को पूरा करने से संबंधित सभी प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। साथ ही इसे लागू करने की टाइम लाइन तय हो।

वहीं, कॉलोनियों को नियमित करने के साथ उसके विकास के लिए जरूरी संसाधन भी पहले से जुटाए जाएं। इससे तेजी से काम करने में मदद मिलेगी।

उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि कॉलोनियों के नियोजित विकास के लिए उचित मापदंड तय किया जाए। इसके लिए खाली जमीन की पहचान करनी है। वहीं, संबंधित गांवों को शहरीकृत करने तथा इनके संरक्षण के उपाय किए जाए।
विज्ञापन


सभी कॉलोनियों के परिसीमन के लिए डिजिटल सर्वेक्षण का कार्य समयबद्ध तरीके से किया जाए। उपराज्यपाल ने जोर दिया कि कालोनियों से सभी काम मिशन मोड में किए जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य से लोगों को उनके मकान का हक दिलाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें