फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने की उपराज्यपाल के फैसले की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के ताजा फैसले की तारीफ की है। हालांकि उन्होंने उपराज्यपाल पर भाजपा की मदद करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


दरअसल, उपराज्यपाल ने बुधवार सुबह एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह दिल्ली में सरकार बनाने या फिर चुनाव कराने के मुद्दे पर सभी पार्टियों से बात करेंगे। इसी के आधार पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा।

इसके पहले उपराज्यपाल ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा को न्योता देने के संकेत दिए थे। हालांकि तब उन्होंने यह नहीं बताया कि भाजपा को कब आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा बैकडोर से सरकार बनाना चाहती है जिसमें उपराज्यपाल उसकी मदद कर रहे हैं।
Trending Videos

कब बात करेंगे उपराज्यपाल?

एबीपी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों से बातचीत के बाद कोई फैसला हो तो ही बेहतर होगा। उपराज्यपाल अगर ऐसा करने जा रहे हैं तो अच्छी बात है।

केजरीवाल ने एक बार फिर आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में चुनावों से भाग रही है। अगर उसे मोदी ल‌हर पर इतना ही भरोसा है तो फिर किस बात से डर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर उपराज्यपाल सभी पा‌र्टियों के साथ चर्चा करना चाहते हैं तो आज ही करें ताकि गुरुवार को होने वाली सुनवाई में उस दलील को भी रखा जा सके। लेकिन उपराज्यपाल ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वे कब सभी दलों के साथ बात करेंगे।
विज्ञापन

स्विस बैंक दे रहे 'होम डिलीवरी'

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने काले धन के मुद्दे पर ‌उठे सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार पिछले तीन साल से लिस्ट देने में टालमटोल कर रही थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के आगे उसे झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की तरह नई सरकार भी काला धन रखने वाले मुख्य चेहरों को छिपाना चाहती है। स्विस बैंक भारतीय खातेदारों को 'होम डिलीवरी' की सुविधा दे रहे हैं। केंद्र सरकार को इन बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को चुनी हुई सरकार का हक है लेकिन उपराज्यपाल और भाजपा की मिलीभगत से ऐसा नही हो पा रहा। आम आदमी पार्टी जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें