फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः संक्रमण में कमी लाने के लिए एलजी ने विशेषज्ञों से मांगे सुझाव 

Wed, 23 Sep 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने छह सदस्य विशेषज्ञों की टीम के साथ कोरोना के वर्तमान हालात पर बैठक की। इसमें उन्होंने सभी सदस्यों से ऐसे सुझाव तैयार करने को कहा है, जिन्हें अमल में लाकर राजधानी में कोरोना को नियंत्रित किया जा सके। 

विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में आईसीएमआर के निदेशक डॉ बलराम भार्गव, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने इन विशेषज्ञों से कई सुझाव मांगे हैं। साथ ही संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार कर इसकी रिपोर्ट बनाकर 30 सितंबर तक जमा करने को कहा है। 

गौरतलब है कि मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए एक वैकल्पिक रणनीति तैयार करने को कहा था। इसमें कंटेनमेंट जोन को लेकर रणनीति में जरूरी संशोधन करना भी शामिल था। इसके बाद रेड जोन में निगरानी बढ़ाई गई, साथ ही नियमों को सख्ती से लागू भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान देखा गया है कि कुछ लोग होम आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार के विशेष स्वास्थ्य सचिव उदित प्रकाश राय ने सभी 11 जिलों के आयुक्तों को आदेश जारी कर कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि जो भी रोगी होम आइसोलेशन के मानदंडों को पूरा नहीं कर रहा है, उन्हें उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार, कोविड हेल्थ सेंटर या अस्पताल में भर्ती किया जाए।

इससे पहले दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह दिल्ली की कंटेनमेट जोन पॉलिसी की  मौजूदा रणनीति का ब्लू प्रिंट दुबारा तैयार किया जाए। साथ ही अनलॉक पॉलिसी व संक्रमण फैलाने वालों की पहचान करने की प्रक्रिया मजबूत हो। इससे राजधानी में कोरोना संक्रमण सीमित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें