फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Conclave: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू कश्मीर नवाचार, उद्योग और पर्यटन का केंद्र बन गया है

Sun, 17 Mar 2024 07:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने यह बातें डीयू के एसआरसीसी कॉलेज में तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव में कहीं। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने छात्रों को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की उपलब्धियों और इसके भविष्य के दृष्टिकोण के विषय में बताया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर आज के समय में नवाचार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, खेल, कृषि, उद्यमिता व हस्तशिल्प का केंद्र बन गया है। जम्मू कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है। यहां शांतिपूर्ण परिवर्तन हो रहा है। 

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने यह बातें डीयू के एसआरसीसी कॉलेज में तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव में कहीं। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने छात्रों को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की उपलब्धियों और इसके भविष्य के दृष्टिकोण के विषय में बताया। कॉन्क्लेव में अमर उजाला ने नॉलेज मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। उपराज्यपाल ने कहा कि वहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में बदलाव शुरू किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों और उपलब्धियों के विषय में भी प्रकाश डाला।

विज्ञापन

कॉन्क्लेव के अंतिम दिन मैरिको कंपनी के संस्थापक हर्ष मारीवाला, अभिनेता आयुष मेहरा, अभिनेत्री नताशा भारद्वाज समेत अन्य वक्ताओं ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के मंत्र दिए। हर्ष मारीवाला ने छात्रों से शक्ति को पहचानने, जीवन में फोकस होने, नई-नई चीजें करते रहने, जीवन में आगे बढ़ने के लिए शॉर्ट कट नहीं अपनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर इंसान में ईश्वर प्रदत कुछ न कुछ होता है, बस अपनी शक्तियों को पहचानने की जरूरत होती है। किसी भी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है तो उसको लेकर फोकस रहिए। जीवन में कोई भी छोटा रास्ता अपनाने की जगह टैलेंट होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें