फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एलजी दिल्ली सरकार को अपनी शर्तों पर चलाना चाहते हैं'

Tue, 19 May 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल के साथ टकराव को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री राष्ट्रपति प्रणव मु्खर्जी से मिले। मुलाकात के बाद मनीष सिसौदिया ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात अच्छी रही।
विज्ञापन


उनकी बातों को महामहिम ने गौर से सुना, उन्होंने दिल्ली सरकार के बारे में राष्ट्रपति जी को आगाह किया । सिसौदिया के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार को अपनी शर्तों पर चलाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया की उपराज्यपाल अधिकारियों को सीधे निर्देश दे रहे हैं और उन्होंने दिल्ली सरकार के विरोध के बावजूद कार्यकारी मुख्य सचिव की नियुक्ति की। हालांकि बाद में सरकार ने इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी उपराज्यपाल अब सचिवों की नियुक्ति में दखल दे रहे हैं। सिसौदिया ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी ने उन्हें आश्नासन दिया है कि वे इस मामले पर नजर रखेंगे। दिल्ली की उपमुख्मंत्री ने कल 10 बजे सभी सचिवों और उप सचिवों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

ऐसे चलता रहा मुलाकातों का दौर

इससे पहले आज एलजी ने राष्ट्रपति से मिलने के बाद इस मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। आपको बता दें कि आज शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं।

ऐसे में अब इस मामले का राष्ट्रपति भवन से ही निपटारा हो सकता है। वहीं दूसरी इसके अलावा अब दिल्ली सरकार ने अरविंद रे को प्रधान सचिव एडमिन बना दिया है।

गौरतलब है कि इस पद पर रहने वाले अनिंदो मजूमदार को दिल्ली सरकार को पहले ही हटा दिया गया था। हालांकि जिसके बाद एलजी ने मजूमदार की जगह होने वाली नियुक्ति को भी रद्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें