फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकी जंग में पटरी से उतर गई थी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की जंग में प्रधान सचिव, सचिव समेत कई स्तर पर अधिकारी असुरक्षा की भावना से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले एक पखवाड़े से उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच चल रहे अलग-अलग मुद्दे पर चिट्ठी वार व विवाद में दिल्ली के काम पटरी से उतर गए हैं।

तीन दिन पूर्व शुरू हुए विवाद के बाद सोमवार को कार्य दिवस है। इस बीच मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा हुआ है, आज का दिन भी विवाद की उलझन और खींचतान में गुजरता नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां फंस गया है मामला

दिल्ली में प्रधान ऊर्जा व उद्योग सचिव व कार्यवाहक मुख्य सचिव शकुंतला डी गैमलिन पर मुख्यमंत्री व मंत्री का अविश्वास, प्रधान सेवा सचिव अनिंदो मजूमदार को हटाने के अलावा अरविंद, एसपी सिंह व कुछ अन्य आईएएस बिना काम के हो गए हैं।

हालांकि ऊर्जा विभाग के सचिव का जिम्मा गत दिनों मुख्यमंत्री के ओएसडी सुकेश जैन के पास है। इसके अलावा मुख्य सचिव दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी होते हैं।

मुख्यमंत्री की तरफ से प्रधान सेवा सचिव को पद से हटाए जाने पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने वीटो लगाया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें