फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार से खींचतान रखने वाले चंद्राकर भारती को एलजी ने फिर बनाया पर्यावरण सचिव

Fri, 20 Jan 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anil baijal - फोटो : PTI
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्रांसफर पोस्टिंग की पहली सूची में एक साथ 14 आईएएस को इधर से उधर किया है। आप सरकार के साथ अक्सर खींचतान में रहने वाले स्वास्थ्य सचिव चंद्राकर भारती को फिर से पर्यावरण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह 4 साल जूनियर 2000 बैच के आईएएस मधुप व्यास को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव बनाए जाने के पहले भी 1996 बैच के आईएएस चंद्राकर भारती पर्यावरण सचिव थे। लेकिन चीनी मांझे पर प्रतिबंध की अधिसूचना में देरी के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग से लिखित शिकायत की थी।

शिकायत के बाद नजीब जंग ने चंद्राकर को स्वास्थ्य सचिव बना दिया था। शुरुआत से ही चंद्राकर की स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ खींचतान रही। जैन ने भी शिकायत की कि बैठक में बुलाए जाने पर वे नहीं पहुंचते।
विज्ञापन


गत दिनों स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से लोक नायक अस्पताल में निरीक्षण के लिए बुलाए जाने पर कार नहीं होने का बहाना बनाने की शिकायत ट्विटर पर सत्येंद्र जैन ने की। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर अस्पताल नहीं पहुंचने के लिए उन्हें बुरा भला कहा था।
विज्ञापन

जूही को एनडीएमसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सीआईओ बनाया 

anil baijal - फोटो : PTI
नई दिल्ली की राजस्व उपायुक्त जूही मुखर्जी को एनडीएमसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सीईओ बनाया गया है। हालांकि नई दिल्ली उपायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी वे अभी संभालेंगी।

उच्च शिक्षा निदेशक शिव कुमार को पश्चिम जिला का राजस्व उपायुक्त बनाया गया है तो उच्च शिक्षा निदेशक की नई जिम्मेदारी गरिमा गुप्ता को दी गई है। तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिदेशक मुकेश प्रसाद को ऊर्जा विभाग विशेष सचिव बनाया गया है तो उनकी जगह विशेष ऊर्जा सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक कुमार को तिहाड़ जेल का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है।

कला संस्कृति सचिव आईएएस वी अब्राहम को भाषा सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अब्राहम साहित्य एवं कला परिषद के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी देखेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में विशेष सचिव आकाश महापात्रा को व्यापार एवं कर विभाग में भेजा गया है।

भाषा सचिव एनके शर्मा को शहरी विकास विभाग में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। आरपी मीणा को व्यापार एवं कर विभाग से हटाकर पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव बनाया गया है।

प्रतीक्षारत सचिन सिंदे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव, इशा खोसला को संयुक्त वित्त सचिव, एसके भंडारी को दिल्ली सरकार से उत्तरी एमसीडी में अतिरिक्त आयुक्त के पद भर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें