फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुप्रिया श्रीनेत मामले में एलजी ने सीपी से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज ने की थी उपराज्यपाल से शिकायत
विज्ञापन

जांच और एफआईआर दर्ज करने की थी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री व मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त (सीपी) से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने एलजी को शिकायत लिखकर श्रीनेत के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने लिखा था कि यह पोस्ट एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। इस मामले की जांच और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस शिकायत को एलजी ने पुलिस आयुक्त को भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की वैज्ञानिक रूप से जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही आवश्यक हो तो कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एलजी के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि वास्तव में उक्त पोस्ट किसने किया। इस पोस्ट के लिए किसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

एलजी ने पूरे प्रकरण में श्रीनेत द्वारा अपनी संलिप्तता से इन्कार करते हुए किए गए दावों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही श्रीनेत के दावों की पुष्टि करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें