फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर रोड पर फुटपाथ बना अवैध पार्किंग का अड्डा, पैदल चलने वालों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
-फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियों से लोगों का रास्ता बंद, हादसे और ट्रैफिक जाम का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली।
लक्ष्मी नगर रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क किनारे और फुटपाथ पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जाने से पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि फुटपाथ पूरी तरह गाड़ियों से घिर चुके हैं, जिसके कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। दिनभर सड़क किनारे कार, बाइक और अन्य वाहनों की लाइन लगी रहती है। इससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो जाती है और ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

अवैध पार्किंग के चलते पूरे इलाके में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर ऑफिस टाइम और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन


रोजाना आने-जाने वाले लोगों के अनुसार, इस स्थिति से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पर चलते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति भी लगातार बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि नियमित कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध पार्किंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फुटपाथ को अवैध पार्किंग से मुक्त कराया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सरल रास्ता मिल सके।
विज्ञापन


लोगों से बात

फुटपाथ पर हर समय गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। राहुल शर्मा, स्थानीय निवासी

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण ट्रैफिक धीरे-धीरे चलता है। कई बार एक छोटा रास्ता पार करने में भी काफी समय लग जाता है। रमेश कुमार, ऑटो चालक

यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था ठीक से नहीं है, इसलिए लोग मजबूरी में सड़क और फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। लेकिन इसका खामियाजा पैदल चलने वालों को भुगतना पड़ता है। अजय सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें