फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार को 20 करोड़ की चपत लगाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनी ईबिज डॉट कॉम के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मल्हन ने भारत सरकार को सर्विस टैक्स के नाम पर 20 करोड़ की चपत लगाई।
विज्ञापन


करोड़ों का फर्जीवाड़ा कर कनाडा फरार होने से पूर्व डीजीसीईआई (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज की इंटेलिजेंस विंग ने पवन मल्हन को उसके नोएडा स्थित ऑफिस से दबोच लिया।

पवन को एसीएमएम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर उसे भेजा गया।

भारत सरकार को करोड़ों की चपत

कंप्यूटर साक्षरता के प्रसार को मिशन बताने वाले पवन मल्हन ने ईबिज डॉट कॉम नामक ऑनलाइन बिजनेस की शुरूआत कनाडा से की।

उसके बाद उसने भारत में इसका प्रचार-प्रसार किया और ऑनलाइन बिजनेस के माध्यम से लाखों उन स्टूडेंट्स को जोड़ लिया जो कम्प्यूटर की पढ़ाई में रुचि रखते हैं। इन स्टूडेंट्स से 10,830 रुपए लेकर उन्हें ऑनलाइन कम्प्यूटर की पढ़ाई का मटिरियल प्रदान करने लगा।

मगर इस बिजनेस को उसने फर्जीवाड़े का स्वरूप दे दिया और भारत सरकार को करोड़ों की चपत लगा दी। डीजीसीईआई के अधिकारी के अनुसार इसने कम्प्यूटर की ऑनलाइन पढ़ाई को हालीडे पैकेज के रूप में बेचना शुरू कर दिया।

वह कनाडा भागने वाला था

हॉलीडे पैकेज पर किसी भी मूल रकम के 90 प्रतिशत तक कोई सर्विस टैक्स नहीं देना होता है। उसके बाद बचे हुए 10 प्रतिशत पर सर्विस टैक्स लगता है और वहीं कम्प्यूटर पढ़ाई के नाम पर बिजनेस करने पर उसे पूरी रकम पर सर्विस टैक्स देना पड़ता।

ऐसे करते हुए पवन ने एजुकेशनल बिजनेस को अप्रत्यक्ष रूप से 40 प्रतिशत से ज्यादा का बिजनेस टूर एंड ट्रैवल्स (हॉलीडे पैकेज) के नाम पर किया। ऐसे करते हुए जांच के दौरान पता चला कि ईबिज डॉट कॉम नामक कंपनी ने भारत सरकार को अकेले 2014-15 वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ से ज्यादा की चपत लगा चुकी है।

कंपनी के अधिकारी का कहना है कि कंपनी के एमडी को कई दिनों से ट्रेस किया जा रहा था, मगर उसका पता नहीं चला रहा था। उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है और वह कनाडा भागने वाला था।
विज्ञापन

छापेमारी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया

उसके भागने से पहले एक सूचना के आधार पर बुधवार देर रात नोएडा सेक्टर- 63, बी-18 स्थित उसके कार्यालय पर छापेमारी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया।

उसे एसीएमएम की कोर्ट में पेश किया गया जहां 14 दिनों की जुडिशियल कस्टडी में उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। डीजीसीईआई के डिप्टी डाइरेक्ट अतुल सिंह के मुताबिक ‘‘ईबिज डॉट कॉम के एमडी पवन मल्हन ने भारत सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हुए सर्विस टैक्स के नाम पर 20 करोड़ से ज्यादा का फर्जीवाड़ा किया है।

सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर शिवेंदु पांडे ने टीम के साथ सेक्टर-63 स्थित ईबिज के ऑफिस में छापेमारी की और उसे दबोच लिया।’'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें