फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री मोदी के नाम रक्त से लिखेंगे पत्र'

Fri, 19 Feb 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों का समाधान न होने पर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने रक्त से पत्र लिखेंगे। उनका धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए चंदेलिया ने बताया कि पिछले एक माह से अपनी मांगों के लिए हुडा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं।

लेकिन सफाई कर्मचारियों की सुध लेने के लिए न तो जिला प्रशासन ने कोई कदम उठाया है और न ही किसी राजनैतिक प्रतिनिधि।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के परिवारों में अब भूखे मरने की नौबत आ गई है। हुडा विभाग व नगर निगम में लगातार कर्मचारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। सफाई कंपनी के पास पर्याप्त साधन न होने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था भी बदतर हो रही है। उनकी मांग हैं कि हुडा विभाग के सफाई कर्मचारियों को ठेकेप्रथा के बजाय नियमित भर्ती करवाई जाए। कर्मचारियों के वेतन में हुए घोटाले की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


सफाई के लिए एक हजार व सीवर के लिए 500 कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। इस अवसर पर प्रधान महेंद्र, उपप्रधान ओमप्रकाश, महिला प्रधान इंदू, विपिन, उधम, जयकरण, सचिव अमरजीत, मनोज सुमन, दीपक, प्रदीप, गौरव, विनोद, दयाचंद, संदीप, जीतू, राजपाल, संतराम, नानक, बिजेंद्र, विकास, वेदप्रकाश, शिवराम, सागर, सतबीर व जितेंद्र सहित सैंकडों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें