फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति के मानेसर प्लांट में घुसा तेंदुआ, एक शिफ्ट में काम हुआ ठप

Fri, 06 Oct 2017 09:57 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
leopard enter in maruti suzuki plant manesar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरावली के जंगलों से सटे मानेसर स्थित मारुति प्लांट में बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया। देर रात तक तेंदुए को नहीं पकड़ा जा सका। उसे पकड़ने के लिए वन्य जीव विभाग की चार टीम लगी हुई है। भारी भरकम मशीनों के नीचे तेंदुए के छिपने के कारण वन्य जीव विभाग को पकड़ने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


वन्य जीव विभाग के मुताबिक मारुति सुजुकी प्लांट के अंदर बृहस्पतिवार सुबह ही अरावली पहाड़ियों से कासन गांव की ओर से तेंदुआ घुस गया। सुबह चार बजे सुरक्षाकर्मियों ने उसे इंजन विभाग में देखा। इसके बाद मारुति कंपनी प्लांट में हड़कंप मच गया। मारुति कंपनी में सुबह 6.30 बजे से दोपहर 3.15 तक चलने वाली शिफ्ट बंद रही। इससे ट्रांसपोर्ट समेत अन्य सभी काम प्रभावित रहे। सीसीटीवी कैमरे में मारुति के इंजन विभाग में तेंदुए के घूमने की पुष्टि होने के बाद वन्य जीव विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची।

वन्य मंडलीय अधिकारी श्याम सुंदर ने कहा कि लगातार निगरानी के बाद तेंदुए को दोपहर बाद इंजन डिपार्टमेंट से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। टीम ने पटाखे फोड़कर तेंदुए को निकालने की कोशिश की। कई घंटे के प्रयास के बाद टीम तेंदुए को किसी तरह निकालकर बगल वाले परिसर में ले जाने में कामयाब रही, लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। बगल के परिसर में तेंदुए के जाने के बाद दोपहर बाद प्लांट में काम शुरू हुआ। इसके बाद टीम ने दो पिंजरे में बकरे को चारा बनाकर तेंदुए को पकड़ने की रणनीति तैयार की। लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


मारुति को 125 करोड़ का झटका
तेंदुए के घुसने से कंपनी को करीब 125 करोड़ का झटका लगा है। बृहस्पतिवार को इंजन विभाग का काम ठप रहा। इससे करीब 2000 इंजनों का उत्पादन नहीं हुआ। इसके कारण गाड़ियों का उत्पादन भी प्रभावित रहा। देर शाम तेंदुए के इंजन विभाग से निकलकर दूसरी जगह जाने के बाद प्रोडक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई। 600 एकड़ में फैले मानेसर प्लांट में प्रवेश के बाद तेंदुआ इंजन डिपार्टमेंट में प्रवेश कर गया। मारुति में हर दिन 5000 गाड़ियों का प्रोडक्शन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें