फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, दो लोगों की मौत और एक घायल, मलबे में दो मजदूर दबे

Sun, 31 Dec 2023 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी, जेसीबी समेत पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं। मलबे को हटाकर मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
लेंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर स्थित आदर्श कॉलोनी में निर्माणाधीन एक मकान का लेंटर गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ मौके पर कुल सात लोग थे, जिसमें से एक मकान का मालिक था। जिसमें से दो की मौत हो गई और एक घायल है। दो मजदूर खाना खाने गये थे। दो मजदूरों की मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी, जेसीबी समेत पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं। मलबे को हटाकर मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें