मतगणना के दौरान महासचिव और संयुक्त सचिव के पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। लेकिन आखिर में लेफ्ट पैनल के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। चुनाव समित अध्यक्ष रवि कांत की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर लेफ्ट पैनल (आइसा)अदिति मिश्रा को 1937 वोट मिले। जबकि एबीवीपी से विकास पटेल को 1488 वोट मिले। यानि एबीवीपी उम्मीदवार को 449 वोट से हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन से शिंदे विजयलक्ष्मी को भी अच्छे खासे 1276 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार मैदान में थे।
जबकि उपाध्यक्ष पद की लेफ्ट पैनल की उम्मीदवार (एसएफआई) गोपिका बाबू ने 3101 सर्वाधिक वोट लेकर जीत दर्ज की और एबीवीपी उम्मीदवार तान्या कुमारी को 1314 वोट से हार का सामना करना पड़ा। तान्या कुमार को 1787 वोट मिले। जबकि महासचिव पद पर लेफ्ट पैनल के उम्मीदवार(डीएसएफ) सुनील यादव को 2005 वोट से जीत दर्ज की। एबीवीपी उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे 1901 वोट मिले और 104 वोट से हार हुई। संयुक्त सचिव के पद पर लेफ्ट पैनल उम्मीदवार(आइसा) दानिश अली को 2083 वोट मिले। जबकि एबीवीपी से अनुज डामरा को 1797 वोट मिले और 286 वोट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इस चुनाव में कुल 5802 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के लिए 9043 मतदाता पंजीकृत थे। नोटा को लेकर सबसे ज्यादा वोट उपाध्यक्ष पद पर 389 वोट डाले गए। जबकि महासचिव पद पर 278, संयुक्त सचिव के पद पर 234 और अध्यक्ष पद पर 132 नोटा वोट डाले गए। जेएनयू में बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव हुआ था।
ये भी पढ़ें: JNUSU Result: अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष तो सुनील यादव बने महासचिव, जानें कौन हैं लेफ्ट से जीते चारों उम्मीदवार