फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम उपलब्ध कराएगा एलईडी

Tue, 29 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
एलईडी बल्ब - फोटो : File
विज्ञापन
बिजली बचत के लिए शुरू की गई एनर्जी एफिशियंट लाइटिंग प्रोग्राम योजना के तहत फरीदाबाद में भी बिजली उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब बांटने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को पहले दिन 9 सेंटरों पर एक हजार एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को वितरिए किए गए। बाजार से कम कीमत पर बल्ब उपलब्ध कराए गए हैं।

सोमवार को सेक्टर 23 स्थित सर्कल कार्यालय पर इसकी औपचारिक शुरूआत की गई। एलईडी बल्ब लेने के लिए उपभोक्ता को बिजली का बिल दिखाना होगा। बिजली निगम उपभोक्ता का नाम व बिल का एकाउंट नंबर एक सॉफ्टवेयर में दर्ज करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद उपभोक्ता काउंटर से बल्ब ले सकेगा। एक उपभोक्ता को एक बिल पर 10 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। निगम के कार्यकारी अभियंता वक्र्स नरेश कक्कड़ ने बताया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी रेट पर बल्ब दिए  जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें