फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबब्बर नहीं पहुंचे तो नेताओं को बंधक बनाया

Fri, 28 Mar 2014 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिने अभिनेता और कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर का कहीं विरोध है तो कहीं समर्थक उन्हें अपने बीच बुलाने के लिए बेताब हैं। बुधवार को मालीवाड़ा के पास लक्ष्मी विहार कालोनी में एक जनसभा में प्रशासनिक अनुमति न मिलने से राजबब्बर नहीं पहुंचे तो समर्थकों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


राजबब्बर के न आने की सूचना देने कालोनी पहुंचे लोकसभा चुनाव प्रभारी लोकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को लोगों ने बंधक बना लिया। किसी तरह ओमप्रकाश शर्मा तो निकल भागे लेकिन लोकसभा चुनाव प्रभारी को लक्ष्मी विहार के लोगों ने चार घंटे तक बंधक बनाए रखा।

दरअसल, लक्ष्मी विहार कालोनी में राजबब्बर की सभा तय की गई थी। शाम साढ़े चार बजे उन्हें जनसभा में पहुंचना था। आयोजक व रालोद कार्यकर्ता वीरेंद्र चौधरी और कालोनी के लोगों ने पूरे इंतजाम कर लिए। महिलाओं समेत सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


समय पर कांग्रेस का कोई नेता नहीं पहुंचा तो आयोजकों ने फोन घनघनाने शुरू किए। पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रशासन से जनसभा की अनुमति नहीं मिल पाई। इस पर आयोजकों का पारा और चढ़ गया और वह फोन पर ही विरोध जताने लगे।

पांच बजे कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रभारी लोकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा कालोनी में लोगों को समझाने पहुंचे। गुस्साए समर्थकों और महिलाओं ने कालोनी के गेटों पर ताले लटका दिए और कांग्रेस नेताओं को बंधक बना लिया। लोगों का आक्रोश देख कांग्रेस नेता वहीं बैठ गए।

मौका देख महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा तो निकल गए, लेकिन लोकेश चौधरी को लोगों ने घेर लिया। वह राजबब्बर को बुलाने की जिद पर अड़े थे। लोगों के बीच फंसे लोकसभा चुनाव प्रभारी लोकेश चौधरी ने इसकी सूचना सीनियर नेता अजीत दौला व अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन


चार घंटे बाद लोकेश चौधरी ने लोगों से गलती मानी और जल्द ही राजबब्बर की सभा कराने का आश्वासन दिया तो लोगों ने उन्हें वहां से जाने दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें