फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxminagar Election 2020: आप के नितिन त्यागी को 880 वोटों से हराकर जीती भाजपा

Tue, 11 Feb 2020 04:30 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभय वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अभय वर्मा को 65,735 वोटों के साथ जीत मिली है। अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को 880 मतों से हरा कर जीत हासिल की है। आप के नितिन त्यागी को कुल 47 प्रतिशत, यानी 64855 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के हरि दत्त शर्मा 4872 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 2015 के विधानसभा चुनावों में लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी ने जीत हासिल की थी। 

बता दें कि मतगणना शुरू होने के बाद शुरूआती रुझान में आप आगे चल रही थी, लेकिन एक बार भाजपा ने बढ़त बनाई और अंत तक बनी रही। लक्ष्मीनगर में इस बार कुल 136820 लोगों ने वोट किया था और आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें